टाइम वेस्ट क्यों कर रही हैं?: कंगना के 'फिल्म पेंडिंग हैं' बयान पर विक्रमादित्य
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार व अभिनेत्री कंगना रनौत के 'उनके कई फिल्म प्रोजेक्ट्स पेंडिंग हैं' बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "कंगना खुद कह रही हैं कि बॉलीवुड में उनकी फिल्में बची हुई हैं, जब फिल्में बची हुई हैं तो आप यहां (मंडी) टाइम वेस्ट क्यों कर रही हैं?"
read more at ABP न्यूज़


