पुंछ आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में बढ़ाई गई सुरक्षा, हर 2 किमी पर होंगे चेक पोस्ट
हाल ही में पुंछ में हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सैन्य सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सेना के पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि घाटी में अब सैन्य वाहनों के मूवमेंट के दौरान हर 2 किलोमीटर पर मिलिट्री पुलिस चेक पोस्ट होगा। इसके अलावा रोड ओपनिंग के क्लीयरेंस के बिना सैन्य वाहनों का मूवमेंट नहीं होगा।
read more at लेटेस्टली


