द. अफ्रीका ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए अपनी 17-सदस्यीय टीम का किया ऐलान
दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए अपनी 17-सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। पेसर मार्को यानसन को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है जबकि टेम्बा बवूमा के नेतृत्व वाली टीम में वेन पर्नेल, सिसांडा मगाला और ज़ुबैर हमज़ा ने अपना स्थान बरकरार रखा है। 3-मैच की सीरीज़ की शुरुआत 19 जनवरी से होगी।
read more at हिन्दुस्तान


