यात्री ने ट्रेन के मोबाइल चार्जिंग पॉइंट में लगाया इलेक्ट्रिक केटल का प्लग, हुआ गिरफ्तार
पानी उबालने के लिए चलती ट्रेन के मोबाइल चार्जिंग पॉइंट में इलेक्ट्रिक केटल का प्लग लगाने को लेकर लेह निवासी 36-वर्षीय यात्री को गिरफ्तार किया गया है। वह महाबोधि एक्सप्रेस में गया से दिल्ली की यात्रा कर रहा था। बकौल यात्री, एक वृद्ध महिला को गर्म पानी संग दवाई लेनी थी इसलिए वह पानी उबालना चाह रहा था।
read more at हिन्दुस्तान


