महाराष्ट्र में 50,000 लोगों के लिए बनाई गई 7800 किलो खिचड़ी, गडकरी ने डाले मसाले
नागपुर (महाराष्ट्र) में 'खासदार सांस्कृतिक महोत्सव' में गुरुवार सुबह 50,000 लोगों के लिए 7,800 किलोग्राम खिचड़ी का महाप्रसाद तैयार किया गया। महोत्सव में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे और उन्होंने फेमस शेफ विष्णु मनोहर संग खिचड़ी में मसाले और धनिया के पत्ते डाले जिसका वीडियो सामने आया है। उन्होंने कहा, "विष्णु ने इतनी खिचड़ी एक साथ बनाकर रिकॉर्ड बनाया है।"
read more at इंडिया टीवी हिंदी


