भारी बारिश के बीच गोवा के पाली झरने में फंसे सभी 80 लोगों को बचाया गया
भारी बारिश के बीच उत्तरी गोवा के वालपोई में पाली झरने में फंसे सभी 80 लोगों को बचा लिया गया है। पुलिस अधीक्षक (उत्तर) अक्षत कौशल ने बताया कि गोवा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के साथ यह बचाव अभियान मिलकर चलाया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार तक गोवा के लिए 'रेड अलर्ट' घोषित किया है।
read more at भाषा


