Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सेना में ब्रिगेडियर व उससे ऊपर की रैंक के अफसरों के लिए होगी एक समान यूनिफॉर्म: रिपोर्ट्स

short by मनीष झा / on Wednesday, 10 May, 2023
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में हुए सेना के कमांडरों के एक सम्मेलन में ब्रिगेडियर और उससे ऊपर की रैंक के अधिकारियों के लिए एक समान यूनिफॉर्म करने का फैसला किया गया है। सीनियर लीडरशिप के बीच सेवा मामलों में सामान्य पहचान और नज़रिये को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला लिया गया। बकौल रिपोर्ट्स, बदलाव 1-अगस्त से लागू होंगे।