Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तेज प्रताप ने तेजस्वी को RJD का विलय अपनी पार्टी JJD में करने का दिया ऑफर

short by शुभम श्रीवास्तव / on Wednesday, 14 January 2026
जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) प्रमुख तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को आरजेडी का विलय अपनी पार्टी में करने का ऑफर दिया है। मकर संक्रांति पर आयोजित दही-चूड़ा भोज में तेज प्रताप ने जेजेडी को लालू यादव की असली पार्टी बताया। गौरतलब है, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जेजेडी एक भी सीट नहीं जीत सकी थी।