Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तेज़ हेडलाइट से अब नहीं चौंधियाएंगी आंखें, सरकार बदलने जा रही है नियम

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Wednesday, 26 August, 2026
गाड़ियों की तेज़ हेडलाइट से आंखें चौंधियाने की समस्या कम करने के लिए सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने नए नियमों का मसौदा पेश किया है। नए दोपहिया वाहनों में ऑटोमैटिक हेडलैंप को डिफॉल्ट रूप से लो-बीम पर रखने का प्रस्ताव है। वहीं, बाइक-कार की हेडलाइट की अधिकतम तीव्रता और कलर टेम्परेचर की सीमा तय करने की भी तैयारी है।
read more at ABP न्यूज़