जापान ने अपने क्षेत्र में पहली बार किया मिसाइल परीक्षण
जापान ने अपने क्षेत्र में पहली बार मिसाइल परीक्षण किया है। जापान के उत्तरी मुख्य द्वीप होक्काइडो के 'शिज़ुनाई ऐंटी-एयर फायरिंग रेंज' में 'टाइप-88' मिसाइल का परीक्षण किया गया जो सतह से जहाज़ पर मार करने वाली कम दूरी की मिसाइल है। जापान ने इससे पहले विदेशों में मिसाइल परीक्षण किए हैं जिनमें अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के क्षेत्र शामिल हैं।
read more at भाषा


