कॉन्स्टेबल के जन्मदिन पर MP में बार डांसर संग अश्लील डांस करता दिखा ASI; वीडियो हुआ वायरल
दतिया (मध्य प्रदेश) में एक कॉन्स्टेबल के जन्मदिन की पार्टी में एएसआई संजीव गौड़ को बार डांसर संग अश्लील डांस करते देखा गया। इसका वीडियो ऑनलाइन वायरल होने पर दतिया के एसपी सूरज वर्मा ने एएसआई और कॉन्स्टेबल राहुल बौद्ध को निलंबित करने का आदेश दिया है। वर्मा ने कहा कि पुलिस विभाग इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेगा।
read more at हिन्दुस्तान


