दिल्ली एयरपोर्ट से महंगा हो सकता है टिकट, रखा गया व्यस्तता के आधार पर शुल्क का प्रस्ताव
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट (आईजीआईए) का संचालन करने वाली दिल्ली इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) टिकट शुल्क के लिए एक प्रस्ताव लेकर आई है। प्रस्ताव में व्यस्त और सामान्य समय में अलग-अलग टिकट शुल्क रखने की बात कही गई है। एक अधिकारी के अनुसार, इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद आईजीआईए से टिकट 2% तक महंगा हो जाएगा।
read more at इंडिया टीवी


