जयशंकर के पाकिस्तान दौरे से बेहतर रिश्तों की शुरुआत होने की उम्मीद: फारूक अब्दुल्ला
नैशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की आगामी पाकिस्तान यात्रा को लेकर कहा है, "मुझे उम्मीद है और मेरी प्रार्थना है कि दुश्मनी समाप्त होगी और दोनों देशों के बीच बेहतर रिश्तों की शुरुआत होगी।" गौरतलब है कि जयशंकर 15-16 अक्टूबर को प्रस्तावित एससीओ (शांघाई सहयोग संगठन) समिट में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान जाएंगे।
read more at भाषा


