Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

झारखंड में शख्स की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में महिला समेत 9 लोग हुए गिरफ्तार

short by अपर्णा कुमारी / on Sunday, 7 July, 2024
पूर्वी सिंहभूम (झारखंड) में 1 माह पहले एक 24-वर्षीय शख्स की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में शनिवार को 35 वर्षीय विधवा महिला समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। बकौल पुलिस, महिला का फोन युवक के पास था जिसे वह वापस नहीं कर रहा था और इसी कारण विवाद हुआ था। जंगल से शख्स का शव बरामद हुआ है।