Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

RailTel के शेयर में आई 12% तेज़ी, मिला है ₹20 करोड़ का वर्क ऑर्डर

short by नेहा भारद्वाज / on Friday, 21 June, 2024
रेलवे टेलीकॉम कंपनी रेलटेल का शेयर शुक्रवार सुबह कारोबार के दौरान बीएसई पर 12% चढ़कर ₹488.65 के स्तर पर पहुंच गया। शेयर में यह तेज़ी साउथ सेंट्रल रेलवे से ₹20.22 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिलने के बाद आई है जिसे 18 जून 2025 तक पूरा किया जाना है। कंपनी में सरकार की 72.84% और पब्लिक शेयरधारकों की 27.16% हिस्सेदारी है।