यूपी में दुर्गा मंदिर के बाहर 7 लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत
बलरामपुर (यूपी) में शनिवार रात दुर्गा मंदिर के सामने तेज़ रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे वीडियो देख रहे 7 ग्रामीणों को रौंद दिया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 4 घायल हैं। 2 घायलों को बहराइच रेफर किया गया है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है और उसके नशे में होने की आशंका है।
read more at हिन्दुस्तान


