Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इंसानों-जानवरों का मांस खाने वाला पैरासाइट फैला, मेक्सिको में सामने आए 5,086 केस

short by Monika sharma / on Friday, 29 August, 2025
मेक्सिको में इंसान और जानवरों का मांस खाने वाले पैरासाइट 'स्क्रूवर्म' के मामलों में पिछले एक महीने में 53% की बढ़ोतरी हुई है। 17 अगस्त तक 5,086 केस रिपोर्ट हुए हैं जिनमें करीब 41 मामले इंसानों के हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका में भी अगस्त में पहली बार इंसान में इस पैरासाइट के फैलने का मामला सामने आया।