Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

MP में यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने का पहला ट्रायल पूरा, 27 मार्च को दी जाएगी रिपोर्ट

short by श्वेता यादव / on Tuesday, 4 March 2025
मध्य प्रदेश के पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का 10 मीट्रिक टन ज़हरीला कचरा जलाने का पहला ट्रायल सोमवार को पूरा हो गया। ट्रायल को पूरा होने में 75 घंटे लगे। ट्रायल का दूसरा चरण मंगलवार को शुरू होगा। जबलपुर हाईकोर्ट ने तीन चरणों में 10-10 टन कचरा जलाने और 27 मार्च तक रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा था।