अमेरिका में पर्वतारोहण के दौरान हादसे में भारतीय मूल के शख्स समेत 3 लोगों की हुई मौत
वॉशिंगटन (अमेरिका) के नॉर्थ कैस्केड्स रेंज में पर्वतारोहण के दौरान एक हादसे में भारतीय मूल के टेक प्रोफेशनल विष्णु इरिगिरेड्डी समेत 3 लोगों की मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, पहाड़ से नीचे उतरते समय ऐंकर (रस्सी का हुक) टूटने के चलते वे सभी करीब 200 फीट नीचे गिर गए। हादसे में मृतकों का एक साथी जीवित बच गया है।
read more at Republic


