DU के छात्रों ने जामा मस्जिद में मनाया रक्षाबंधन, सांप्रदायिक सद्भाव को दिया बढ़ावा
दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) के छात्रों ने जामा मस्जिद में मुस्लिम पुरुषों, महिलाओं, बच्चों और राहगीरों को राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा दिया। डीयू के छात्रों के संगठन 'क्रांतिकारी युवा संगठन' के सदस्यों द्वारा 'सांप्रदायिक सौहार्द की राखी बांधो' कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यह संगठन मज़दूर वर्ग और हाशिए के तबकों का प्रतिनिधित्व करता है।
read more at भाषा


