₹300 से ₹3,000 तक देकर एमपी में सरेआम परीक्षा में नकल करते दिखे कॉलेज छात्र
रीवा (एमपी) में भोज यूनिवर्सिटी की परीक्षा में नेहरू महाविद्यालय चाकघाट के परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन से सरेआम नकल करते छात्रों का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में शख्स के 'नकल के लिए कितने दिए?' पूछने पर एक छात्र '₹300 से ₹3,000 दिए' कहता सुनाई दिया। जॉइंट डायरेक्टर उच्च शिक्षा राजेंद्र सिंह ने कार्रवाई की बात कही है।
read more at ABP न्यूज़


