हाई जंपर निषाद कुमार ने जीता रजत पदक, पेरिस पैरालंपिक्स में भारत का 7वां पदक
भारतीय हाई जंपर निषाद कुमार ने रविवार को पेरिस पैरालंपिक्स में पुरुषों की ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में रजत पदक जीता। निषाद ने 2.04 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर पदक हासिल किया। वहीं, अब भारत ने पैरालंपिक्स खेलों में अब तक सात पदक जीत लिए हैं। निषाद ने टोक्यो 2020 पैरालंपिक्स में भी रजत पदक हासिल किया था।
read more at हिन्दुस्तान


