Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में 60,000 से अधिक पदों वाली पुलिस भर्ती में होंगी 20% महिलाएं: सीएम योगी

short by अक्षत मित्तल / on Saturday, 17 August, 2024
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य में 60,244 पदों पर होने वाली पुलिस सिपाही भर्ती में 20% महिलाएं होंगी। उन्होंने आगे कहा, "इससे वे (महिलाएं) सड़कों पर शोहदों (मनचलों) का ठीक से उपचार कर सकेंगी।" गौरतलब है कि यह परीक्षा 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी।
read more at X