Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

22वें हफ्ते में पैदा हुए दुनिया के सबसे प्री-मैच्योर बच्चे ने मनाया चौथा जन्मदिन

short by तान्या झा / on Friday, 5 July, 2024
दुनिया के सबसे प्री-मैच्योर बच्चे ने शुक्रवार को अपना चौथा जन्मदिन मनाया। 'गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' के मुताबिक, 5 जुलाई 2020 को बर्मिंघम (अमेरिका) में कर्टिस जी-कीथ मीन्स नामक बच्चे का जन्म करीब 22वें हफ्ते में ही हो गया था और उसका वज़न करीब 420 ग्राम था। डॉक्टरों ने शुरू में कहा था कि बच्चे की बचने की संभावना 1% है।