मुंबई में 7 मंज़िला इमारत में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 9 गाड़ियां मौजूद
मुंबई (महाराष्ट्र) के लोअर परेल वेस्ट स्थित 7 मंज़िला व्यवसायिक इमारत टाइम्स टावर में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारी ने बताया कि मौके पर दमकल की 9 गाड़ियां मौजूद हैं जो आग बुझाने में जुटी हुई हैं। बीएमसी के मुताबिक, हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
read more at लेटेस्टली


