Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के कई ज़िलों में अगले 2 दिन पड़ सकता है घना कोहरा, IMD ने जारी की सूची

short by उमंग शुक्ला / on Sunday, 15 December 2024
आईएमडी ने बताया है कि उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों में सोमवार और मंगलवार को घना कोहरा पड़ सकता है। इनमें मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, महराजगंज, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, मुज़फ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल व बदायूं समेत कुछ अन्य ज़िले शामिल हैं। वहीं, सोमवार को बाराबंकी व अयोध्या समेत कुछ ज़िलों में शीतलहर पड़ सकती है।
read more at IMD