मारपीट के आरोप में यूपी की जेल में बंद कैदी ने शौचालय में फांसी लगाकर की खुदकुशी
बरेली (यूपी) सेंट्रल जेल में बंद श्यामवीर नामक कैदी ने शौचालय में कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। श्यामवीर की जून में एक शख्स से लड़ाई हुई थी जिसके बाद पुलिस ने मारपीट के आरोप में उसे जेल भेज दिया था। जेलर रतन कुमार के मुताबिक, ज़मानत नहीं मिलने से श्यामवीर तनाव और मानसिक दबाव में था।
read more at हिन्दुस्तान


