अहमदाबाद में प्लेन क्रैश वाली जगह पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद (गुजरात) में विमान दुर्घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु, नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी भी उनके साथ मौजूद रहे। गौरतलब है कि दुर्घटनाग्रस्त एअर इंडिया के विमान में 242 लोग सवार थे।
read more at ANI


