'मोदी कहीं नहीं जाएगा', युवतियों ने ग्रुप फोटो के दौरान लगाए नारे, मुस्कुराते नज़र आए पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा में भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर के कैटल फार्म का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ ग्रुप फोटो खिंचवाते हुए युवतियों के एक समूह ने 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' के नारे लगाए। इस पर पीएम मोदी मुस्कुराए और उन्होंने हाथ जोड़कर युवतियों का अभिवादन किया।
read more at DD News


