Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वायनाड में भूस्खलन के 4 दिन बाद सेना को मलबे में ज़िंदा मिले 4 लोग

short by आकांक्षा / on Friday, 2 August, 2024
केरल के वायनाड में भूस्खलन के चार दिन बाद भारतीय सेना ने शुक्रवार को दो महिलाओं समेत चार लोगों को ज़िंदा बचाया है। इनमें से एक महिला को चलने में दिक्कत आ रही है और उसका इलाज कराया जा रहा है। भारतीय सेना ने कहा, "बचाव कार्य को सुविधाजनक बनाने के लिए लाइट हेलीकॉप्टर का उपयोग किया गया।"