यूपी में टोपी पहनकर स्कूल आने पर शिक्षक ने बच्चे को पीटा, केस दर्ज
बलिया (यूपी) के कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षक ने छठी कक्षा के छात्र को टोपी पहनकर स्कूल आने पर पीट दिया जिसके बाद शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी प्रशांत कुमार चौधरी ने बताया कि छात्र के पिता के प्रधानाचार्य से शिकायत करने पर शिक्षक ने उसे फिर पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
read more at भाषा


