Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सरकार ने ऐंटी-बायोटिक दवाओं के अत्यधिक सेवन के दुष्प्रभाव को लेकर किया आगाह

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 24 July, 2024
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने X पर पोस्ट शेयर कर लोगों से ऐंटी-बायोटिक दवाओं को लेकर सावधानी बरतने को कहा है। बकौल मंत्रालय, ऐंटी-माइक्रोबियल रेज़िस्टेंस की रोकथाम के मद्देनज़र लोग इन दवाओं का सेवन करने से पहले किसी डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें। अत्यधिक सेवन के कारण बैक्टीरिया पर ऐंटी-बायोटिक दवाओं का कोई असर न पड़ने को ऐंटी-माइक्रोबियल रेज़िस्टेंस कहते हैं।
read more at X