Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वैज्ञानिकों ने डिज़ाइन किया पेशाब को पीने वाले पानी में बदल देने वाला स्पेससूट

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 12 July, 2024
वैज्ञानिकों ने फिक्शन फिल्म 'ड्यून' से प्रेरित स्पेससूट का प्रोटोटाइप बनाया है जो पेशाब को पीने वाले पानी में बदल सकता है। फिलहाल लंबी स्पेसवॉक के दौरान अंतरिक्ष यात्री डायपर जैसे कपड़े पहनने को मजबूर होते हैं और उनके सूट-ड्रिंक बैग में केवल एक लीटर पानी होता है। यह सूट भविष्य में लंबी स्पेसवॉक की सुविधा प्रदान कर सकता है।