नस्लवाद पर रुबियो से सवाल पूछे जाने के बाद क्वॉड प्रेस मीट में US ने किया सवाल लेने का विरोध
पत्रकार सिद्धांत सिब्बल के अनुसार, मंगलवार को क्वॉड देशों के विदेश मंत्रियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिका ने प्रेस के सवाल लेने का विरोध किया। दरअसल, सिब्बल ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ की गई नस्लभेदी टिप्पणियों पर सवाल पूछा था और उनका इशारा अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की नस्लभेदी टिप्पणियों की ओर था।
read more at Inshorts


