Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ट्रेन से कटकर MP में 12वीं के छात्र ने दी जान, वीडियो में कहा- पढ़ाई का सिस्टम सुधारे सरकार

short by श्वेता भारती / on Saturday, 25 January 2025
शिवपुरी (एमपी) में 12वीं कक्षा के एक छात्र द्वारा ट्रेन की पटरी पर लेटकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। घटना से पहले छात्र ने एक वीडियो बनाया था जिसमें उसने कहा, "सरकार पढ़ाई का सिस्टम सुधारे...वरना हमारे जैसे बहुत बच्चे मरेंगे।" छात्र ने एक शिक्षक पर प्रताड़ित करने और छात्रों को शराब पीना सिखाने का आरोप लगाया है।