Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एनएचआरसी ने अस्पताल में गोलीबारी मामले में केंद्र व दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

short by मनीष झा / on Thursday, 18 July, 2024
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने जीटीबी अस्पताल (दिल्ली) में एक मरीज़ की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, दिल्ली सरकार और दिल्ली के पुलिस आयुक्त को नोटिस भेजा है। एनएचआरसी ने मामले में 4 सप्ताह के अंदर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। बकौल एनएचआरसी, सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था को मज़बूत करने की आवश्यकता है।
read more at भाषा