Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

FSSAI के हंटर से तिलमिलाई डाबर! '100% शुद्धता' के दावों पर बैन के खिलाफ पहुंची हाईकोर्ट

short by Tanya Jha / on Friday, 7 August, 2026
डाबर इंडिया ने FSSAI द्वारा अपने उत्पादों पर '100% शुद्धता' के दावों पर लगाए गए बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। FSSAI ने शहद, घी-तेल आदि पर ऐसे दावों को भ्रामक और नियमों का उल्लंघन बताया था। डाबर ने कहा कि उसे बिना किसी कारण बताओ नोटिस या सुनवाई का मौका दिए आदेश जारी किया गया।