उप-राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर दिखे धनखड़
उप-राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद जगदीप धनखड़ पहली बार शुक्रवार को सार्वजनिक तौर पर नज़र आए। वह देश के 15वें उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। गौरतलब है, धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अचानक इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद नए सिरे से इस पद पर चुनाव हुए।
read more at X


