2023 में दिल्ली के अस्पतालों में 24% मौतें संक्रामक-परजीवी रोगों के कारण हुईं: रिपोर्ट
अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी निदेशालय की ओर से जारी 'द मेडिकल सर्टिफिकेशन ऑफ कॉज ऑफ डेथ्स' (एमसीसीडी) रिपोर्ट-2023 के मुताबिक, दिल्ली में 2023 में कुल 88,628 मौतें अस्पतालों में हुईं जिनमें से लगभग 21,000 लोगों की जान संक्रामक एवं परजीवी रोगों की वजह से गई। बकौल रिपोर्ट, 2023 में कैंसर और अन्य संबंधित बीमारियों के कारण 6,054 लोगों की मौत हुई।
read more at भाषा


