Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गोवा अग्निकांड के बाद थाईलैंड फरार नाइटक्लब मालिकों के पासपोर्ट ज़ब्त करने की तैयारी में सरकार

short by Khushi / on Wednesday, 10 December 2025
रिपोर्ट्स के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने गोवा के 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब के मालिक गौरव व सौरभ लूथरा को नोटिस भेजकर पूछा है कि उनके पासपोर्ट ज़ब्त क्यों ना किए जाएं। बकौल रिपोर्ट्स, गोवा पुलिस ने मंत्रालय से पासपोर्ट रद्द करने का अनुरोध किया है। नाइटक्लब में आग लगने से 25-लोगों की मौत के बाद दोनों थाईलैंड भाग गए।
read more at Hindustan Times