कर्नाटक में औरंगज़ेब को 'अखंड भारत का संस्थापक' बताने वाले लगे बैनर, बढ़ा तनाव
कर्नाटक के बेलगावी में रविवार को मुगल शासक औरंगज़ेब से जुड़े बैनर लगाए गए जिसके बाद वहां तनाव फैल गया। बैनर में औरंगज़ेब को 'सुल्तान-ए-हिंद' और 'अखंड भारत का असली संस्थापक' बताया गया था। वहीं, स्थानीय लोगों के विरोध के बाद पुलिस ने बैनर को हटा दिया है और पोस्टर लगाने वाले अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
read more at NewsBytes हिन्दी


