उत्तराखंड में इस सत्र में 41 लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा
अधिकारियों के मुताबिक, उत्तराखंड में इस सत्र में अभी तक 41 लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने चारधाम की यात्रा की है। चारधाम यात्रा प्रबंधन व नियंत्रण संगठन ने बताया कि इस वर्ष कुल 41,13081 तीर्थयात्री केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित चारधाम मंदिरों के दर्शन कर चुके हैं। गौरतलब है कि चारधाम यात्रा का अंतिम चरण शुरू हो चुका है।
read more at भाषा


