Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

6 मार्च को चंद्रमा पर उतरेगा नासा का एक और लैंडर

short by श्वेता यादव / on Wednesday, 5 March 2025
नासा और निजी कंपनी इंट्यूटिव मशीन्स (आईएम) का नोवा-सी लैंडर 6 मार्च को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास मॉन्स माउटन में उतरेगा। इस मिशन का उद्देश्य चंद्रमा पर नई तकनीकों का परीक्षण और विज्ञान प्रयोगों को अंजाम देना है, जो भविष्य के मानव मिशनों के लिए ज़रूरी होंगे। यह नासा के कमर्शियल लूनर पेलोड सर्विसेज़ कार्यक्रम का हिस्सा है।