कर्नाटक सरकार ने पेट्रोल व डीज़ल पर बढ़ाया सेल्स टैक्स, ₹3/लीटर बढ़ीं कीमतें
कर्नाटक सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल पर सेल्स टैक्स बढ़ा दिया है। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, राज्य में अब पेट्रोल पर लगने वाला सेल्स टैक्स 25.92% से बढ़ाकर 29.84% और डीज़ल पर 14.34% से बढ़ाकर 18.44% कर दिया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, पेट्रोल व डीज़ल की कीमतों में क्रमशः ₹3/लीटर व ₹3.05/लीटर का इज़ाफा हुआ है।
read more at NewsBytes हिंदी


