मन पर बोझ न लें, ऐसा नहीं कहा गया कि आपका बेटा दोषी है: एअर इंडिया हादसे पर पायलट के पिता से SC
दिवंगत पायलट सुमित सबरवाल के 91-वर्षीय पिता ने सुप्रीम कोर्ट से एअर इंडिया विमान हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि अबतक की जांच में तकनीकी खामियों को दरकिनार कर पायलटों पर दोष मढ़ने की कोशिश हुई। कोर्ट ने उनसे कहा, "आप मन में बोझ न रखें...जांच में ऐसा निष्कर्ष नहीं निकला कि...आपका बेटा दोषी है।"
read more at ABP न्यूज़


