दिल्ली में यमुना नदी में ज़हरीले झाग से ढका दिखा रिपोर्टर, वीडियो आया सामने
दिल्ली में एक रिपोर्टर का कथित वीडियो सामने आया है जिसमें वह यमुना नदी में नाव पर सवार होने के दौरान ज़हरीले झाग से ढका दिखा। एक X हैंडल ने वीडियो शेयर कर लिखा, "लोग जल्द ही छठ पूजा के लिए यमुना में स्नान करेंगे।" एक यूज़र ने कहा, "नदी इतनी ज़हरीली हो गई है। सरकार क्या कर रही है?"


