गाज़ा में खाना लेने के लिए जमा हुए लोगों पर इज़रायल ने की बमबारी, 10 लोगों की हुई मौत
गाज़ा पट्टी में भोजन लेने के लिए इकट्ठा हुए फिलिस्तीनियों पर इज़रायली फोर्सेज़ ने गोलीबारी की जिसमें कम-से-कम 10 लोगों की मौत हो गई है। यह गोलीबारी इज़रायल समर्थित गाज़ा मानवतावादी फाउंडेशन द्वारा संचालित दो सहायता वितरण केंद्रों पर की गई। एक अधिकारी के मुताबिक, ज़िकिम क्रॉसिंग के पास जमा हुए 19-अन्य लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
read more at इंडिया टीवी


