यूरीन इन्फेक्शन समझकर महीनों तक क्रैनबेरी जूस पीता रहा यूके का शख्स, निकला कैंसर
यूके के एक 50-वर्षीय व्यक्ति ने बताया है कि यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (यूटीआई) के लक्षणों को नज़रअंदाज़ करने के बाद उसे ब्लैडर के कैंसर का पता चला है। उसने बताया कि वह यूटीआई के लक्षणों से राहत पाने के लिए महीनों तक क्रैनबेरी जूस पीता रहा। डॉक्टरों ने बताया कि कैंसर फैलने से अब उसके पास 1-2 साल बचे हैं।
read more at Hindustan Times


