Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्यों अल्ट्राटेक के इंडिया सीमेंट्स में स्टेक खरीदने से लग रही हैं होस्टाइल टेकओवर की अटकलें?

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 28 June, 2024
अल्ट्राटेक सीमेंट के इंडिया सीमेंट्स में 23% गैर-नियंत्रित हिस्सेदारी खरीदने का एलान करने के बाद संभावित होस्टाइल टेकओवर की अटकलें लग रही हैं। 23% हिस्सेदारी से अनिवार्य खुली पेशकश ट्रिगर नहीं होगी लेकिन यह दूसरे कॉर्पोरेट प्रतिद्वंद्वी को इंडिया सीमेंट्स के अधिग्रहण से रोक सकती है। इंडिया सीमेंट्स के मालिक एन श्रीनिवास व अन्य प्रमोटर्स की हिस्सेदारी सिर्फ 28.42% है।