Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तुम जो भी हो, मुझे गेंदबाज़ी करना बंद करो: 16 वर्षीय बुमराह से परेशान होकर बोले थे युवराज

short by Himanshu / on Friday, 10 April, 2026
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने बताया है कि वह जब कैंसर से उबर रहे थे तब उन्होंने 16 वर्षीय जसप्रीत बुमराह को नेट्स में उन्हें गेंदबाज़ी करने से रोक दिया था। बकौल युवराज, जसप्रीत काफी आक्रमक गेंदबाज़ी कर रहे थे। युवराज ने बताया कि उन्होंने बुमराह से कहा था, "बच्चे! तुम जो भी हो, मुझे गेंदबाज़ी करना बंद करो।"